Trending Nowशहर एवं राज्य

BHARAT JODO YATRA : लुक को लेकर चर्चा में मंत्री टीएस बाबा, राहुल गांधी के साथ की भारत जोड़ो यात्रा ….

BHARAT JODO YATRA: Bharat Jodo Yatra with Minister TS Baba, Rahul Gandhi in discussion about the look ….

अंबिकापुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र राज्य में है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ 23 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान जगह-जगह लोगों से मुलाकात और भारत की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा भी हुई। राहुल गांधी ने रास्ते में चलते वक्त स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कन्याकुमारी से शुरू यात्रा का अनुभव साझा भी किया।भारत जोड़ो यात्रा जब वाशिम जिला महाराष्ट्र में पड़ाव के लिए रुकी तो कैंप में भारत के यात्रियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को मंत्री सिंहदेव ने जाना। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार की रात महाराष्ट्र के रामाराव कालेज आफ सोशल के समीप कंटेनर में ही रात बिताएंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि आज ऊर्जा, शक्ति और देशभक्ति का पर्याय बन चुकी यात्रा में शामिल हो बड़ा अनुभव मिला है। इससे जुड़ कर हर पल यह महसूस किया जा सकता है कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी दूरगामी लक्ष्‌य को लेकर भारत जोड़ो यात्रा में हैं। यह यात्रा भारत की नई दिशा तय करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 किलोमीटर की यात्रा के दौरान अच्छा अनुभव मुझे मिला। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से यात्रा के अनुभव को लेकर चर्चा भी हुई। यह यात्रा जीवन का एक अध्याय है। देश की वर्तमान परिस्थिति वह भी विपरीत परिस्थिति के बीच जिस भारत जोड़ो नारे को लेकर इस संदेश को लेकर यात्रा निकली है वह देश के भविष्य की दिशा तय करेगी।भारत जोड़ो, भारत जोड़ो का नारा छोटा और सरल जरूर है पर यह काफी गंभीर है। यात्रा के दौरान हर मुद्दे पर लोगों से बातचीत हो रही है।

महंगाई ,बेरोजगारी की गंभीर समस्या के साथ देश मे शांति और सद्भाव में आई कमी सहित कई गंभीर मुद्दे को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, इसका अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है, यही कारण है कि लगातार लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले दिन से जो यात्री राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे हैं उनके अनुभव को जानने ,समझने का मौका मुझे मिला है। मुझे और भी गर्व है कि आज बिरसा मुंडा की जयंती के दिन यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि सुबह राहुल गांधी के साथ 14 किलोमीटर फिर शाम को चार बजे से लगभग नौ किलोमीटर की यात्रा हमने तय की है। इस दौरान लोगों का जो उत्साह वह स्वागत व राहुल गांधी से मिलने दिखा वह इस यात्रा की सफलता का प्रमाण है।

जिंस व टीशर्ट में नजर आए सिंहदेव-

अक्सर कुर्ता, पाजामा में नजर आने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भारत जोड़ो यात्रा में जींस पैंट और टीशर्ट में नजर आए। इंटरनेट मीडिया के यह फोटो जैसे ही प्रसारित किया गया लोगों ने खूब प्रशंसा की। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बहुत कम ही ऐसे परिधान में नजर आते हैं।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: