BHARAT BAND : भारत बंद का ऐलान ! जानिए क्या-क्या हो सकता है प्रभावित ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARAT BAND : Bharat Bandh announced! Know what all can be affected?

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025। BHARAT BAND बुधवार, 9 जुलाई को देश भर में ‘भारत बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। करीब 25 करोड़ श्रमिकों और कर्मचारियों के इस बंद में शामिल होने की संभावना है, जिससे बैंकिंग, डाक, खनन, परिवहन और स्टील जैसे क्षेत्रों में कामकाज ठप हो सकता है।

क्या-क्या हो सकता है प्रभावित? –

बैंक और डाक सेवाएं ठप रहेंगी

कोयला, स्टील और खनिज खनन कार्य बाधित

राज्य परिवहन और रोडवेज पर असर

शहरी व ग्रामीण इलाकों में विरोध मार्च

NMDC, SAIL और फैक्ट्री सेक्टर में बड़े स्तर पर हड़ताल

हड़ताल क्यों बुलाई गई है? –

BHARAT BAND ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) और हिंद मजदूर सभा के मुताबिक, यह बंद बेरोजगारी, महंगाई और निजीकरण के खिलाफ है। श्रमिक संगठनों का आरोप है कि सरकार की नीतियां पूरी तरह से पूंजीपतियों के हित में हैं और श्रमिकों की अनदेखी की जा रही है।

संगठनों ने पहले 17 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कौन दे रहा है समर्थन? –

संयुक्त किसान मोर्चा

मनरेगा कर्मचारी संगठन

राज्य कर्मी यूनियन, पोस्टल और कोयला कर्मचारी संघ

ग्रामीण भारत के कई मजदूर संगठन

प्रमुख मांगे –

सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती

बेरोजगारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर समाधान

मनरेगा की मजदूरी और कार्यदिवस बढ़ाना

शहरी गरीबों के लिए रोजगार गारंटी योजना लागू

सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद हो

श्रमिकों के पक्ष में पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं

BHARAT BAND इससे पहले भी 26 नवंबर 2020, 28-29 मार्च 2022 और 16 फरवरी 2024 को ऐसे राष्ट्रव्यापी बंद हुए थे, जिनमें लाखों मजदूरों ने हिस्सेदारी की थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related