BIRANPUR CASE : बिरनपुर केस में 17 बरी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIRANPUR CASE : 17 acquitted in Biranpur case …

बेमेतरा। बेमेतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में जिला अदालत ने 17 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। यह मामला वर्ष 2023 में हुई उस हिंसा से जुड़ा था, जिसमें पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी।

जिला कोर्ट के न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाते हुए जेल में बंद सभी 17 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। फैसले के बाद एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

क्या था बिरनपुर हत्याकांड?

8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इस झगड़े में भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। भुनेश्वर साहू, वर्तमान विधायक ईश्वर साहू के पुत्र थे।

इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। हालात बिगड़ने पर गांव में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

इसके दो दिन बाद, 10 अप्रैल 2023 को गांव के ही रहीम और उनके पुत्र ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई। इस दोहरी हत्या के बाद प्रशासन ने गांव में धारा 144 लागू कर दी थी और करीब दो सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

भुनेश्वर साहू हत्याकांड में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं रहीम और ईदुल मोहम्मद हत्याकांड में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच के बाद प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन रहा और अब अदालत ने सभी 17 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।

फैसले के बाद स्थिति

अदालत के इस फैसले के बाद जिले में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बिरनपुर की यह घटना उस समय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी थी। अब जिला कोर्ट के फैसले के साथ इस प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ आ गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related