विधानसभा विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल को किया तलब, बैठक 24 को…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 24 नवंबर को आयोजित होगी। इस बैठक में आरक्षण के मसले पर प्रस्ताव को मुहर लगेगी। इसे एक व दो दिसंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद नई भर्तियों पर रोक लग गई है। कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उसके परिणाम जारी नहीं किए जा रहे हैं। यही वजह है कि कैबिनेट की बैठक को लेकर सबसे ज्यादा युवाओं की नजर है। युवाओं को उम्मीद है कि सरकार ऐसा हल निकालेगी, जिससे परीक्षाओं पर लगी रोक हट सके।

कैबिनेट की मुहर लगने के बाद एक व दो दिसंबर को विशेष सत्र में चर्चा होगी। प्रस्ताव को सर्व सहमति से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भाजपा भी आरक्षण के पक्ष में है।

इसके अलावा कैबिनेट में डॉ. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा धान खरीदी को लेकर भी चर्चा होगी। इस साल धान खरीदी की रफ्तार कम है। सरकार इस पर चर्चा कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related