BCCI Naman Awards 2026: BCCI Honors World Champion Teams
BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई दिल्ली में आयोजित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। BCCI ने इस कार्यक्रम में खास तौर पर उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने हाल के सालों में ICC टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन किया हैं। इनमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 मेन्स वर्ल्ड कप के विजेता खिलाड़ी और टीमें शामिल हैं।
दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इनमें पूर्व भारतीय कोच और कप्तान राहुल द्रविड़, मिताली राज और पूर्व BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का नाम शामिल है।
शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को खास अवॉर्ड
भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन्स) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, महिला क्रिकेट में यह सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला। मंधाना ने अपने करियर में पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीता है, जो उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

