BASTAR FLOOD : Major initiative on Bastar flood, Kiran Dev demands special relief package
रायपुर। बस्तर में हालिया बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत-मुआवजा पैकेज और तत्काल पुनर्वास की मांग की है।
CG HIGH COURT : RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सूचना आयोग का आदेश रद्द
देव ने अपने पत्र में खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने और भारी बारिश के बाद इंद्रावती नदी में आई बाढ़ का जिक्र किया है। हालिया बाढ़ में बस्तर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था और इंद्रावती का जलस्तर ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा था।


देव ने मांग की है कि नष्ट हुई खरीफ फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों, पशुधन और छोटे कारोबारियों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दी जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आवास योजना के तहत प्राथमिकता और तत्काल आर्थिक सहायता देने का भी आग्रह किया है।
मामले में सबसे अहम मांग जोरा नाला की नई DPR को लेकर है। देव ने आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन, गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना तैयार करने का सुझाव दिया है।
इसके अलावा खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने की जानकारी छत्तीसगढ़ को रियल-टाइम में देने, इंद्रावती बेसिन में सेंसर आधारित चेतावनी प्रणाली लगाने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजने की मांग भी की गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही बस्तर के प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा कर चुके हैं।
