Bangladesh News: शेख हसीना और उनकी बहन पर एक्शन, गिरफ्तारी वारंट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bangladesh News: ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने रविवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 50 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ढाका मेट्रोपालिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर विचार करने के बाद यह आदेश पारित किया। उनपर राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया गया है। न्यायाधीश ने गिरफ्तारी आदेशों के निष्पादन पर रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। अदालत के सूत्रों का हवाला देते हुए बंगाली अखबार प्रोथोम अलो ने लिखा है कि एसीसी ने हाल ही में प्लाट आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए हैं।

Bangladesh News: अखबार ने कहा कि क्योंकि हसीना समेत सभी 53 आरोपित फरार थे, इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 10 अप्रैल को इसी अदालत ने राजुक प्लाट आवंटन से जुड़े एक अलग भ्रष्टाचार मामले में हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद और 17 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साइमा एक नवंबर 2023 से नई दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में काम कर रही हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...