CG SCHOOL CONTROVERSY : शिकायत करने पहुंचे छात्र, प्रिंसिपल ने जड़ दिया थप्पड़!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SCHOOL CONTROVERSY : Students went to complain, the principal slapped them!

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शिक्षक पर लगे आरोपों के बाद विवाद और बढ़ गया। छात्रों और परिजनों ने शिक्षक नरेश तिवारी पर शराब के नशे में स्कूल आने, छात्राओं से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रों का दावा है कि शिकायत करने पर उन्हें फेल करने की धमकी भी दी गई।

CG TALAB HADSA : स्कूल नहीं गईं 3 सहेलियां, तालाब में मिलीं लाशें!

इन्हीं शिकायतों को लेकर छात्र अपने परिजनों के साथ प्रिंसिपल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन और मीडियाकर्मियों के बीच बातचीत चल रही थी। एक छात्र इसका वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि प्रिंसिपल वंदनी श्रीवास्तव ने उसे वीडियो बनाने से रोका और कहा, “दिस इज माय ऑर्डर।” छात्र के वीडियो बनाते रहने पर प्रिंसिपल ने उसे थप्पड़ मार दिया।

मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों, परिजनों, स्कूल प्रबंधन और शिक्षक से जानकारी ली। जांच के बाद पुलिस शिक्षक नरेश तिवारी को मुलाहिजा के लिए अपने साथ ले गई।

उधर, मीडियाकर्मियों ने प्रिंसिपल पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए स्कूल के सामने धरना दिया। शिक्षक और प्रिंसिपल पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related