BOLOD RAILWAY ACCIDENT : 40 फीट गिरे, ट्रेन रुकी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOLOD RAILWAY ACCIDENT : Fell 40 feet, train stopped!

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज पर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे रेलवे पटरी पर गिर पड़े। संयोग से उसी समय ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे दोनों युवकों की जान बच गई।

हादसे में एक युवक सीधे रेलवे पटरी पर गिरा, जबकि दूसरा नाली में भरे पानी में जा गिरा। दोनों युवकों के पैर टूट गए और वे दर्द से कराहते रहे।

इसी दौरान ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने युवकों को गिरते देखा और बिना देर किए ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही लोको पायलट नीचे पहुंचा, जहां दोनों युवक मदद की गुहार लगा रहे थे।

‘प्लीज उठा दो, मम्मी को फोन करना है’

लोको पायलट के अनुसार, घायल युवक बार-बार कह रहे थे “प्लीज उठा दो, मेरे दोनों पैर टूट गए हैं… बाहर निकाल दो, मम्मी को फोन करना है।” इसके बाद लोको पायलट ने तुरंत 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोको पायलट की सूझबूझ और इंसानियत की जमकर तारीफ की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...