BALOCHISTAN TERROR ATTACK : 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पुलिस थाने और सीमा बल परिसर पर हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALOCHISTAN TERROR ATTACK : 9 Pakistani soldiers killed, police station and border force complex attacked

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ी आतंकी घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दर्जनों आतंकवादियों ने वाशुक जिले के एक पुलिस थाने और सीमा बल के परिसर पर हमला किया। हमला तब हुआ जब सेना का मूवमेंट जारी था।

इससे पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को भी निशाना बनाया गया था, जिससे छह डिब्बे पटरी से उतर गए और चार लोग घायल हुए थे।

बलूचिस्तान में हाल ही में लगातार हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिनमें एक यात्री बस पर गोलीबारी से तीन लोगों की मौत और सात घायल हुए। साथ ही किला अब्दुल्ला जिले में एक बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और कई दुकानें आग की भेंट चढ़ीं।

बलूचिस्तान प्रांत लगभग दो दशकों से अशांत है, जहां स्थानीय बलूच समूह पाकिस्तान सरकार पर खनिज संपदा का शोषण करने का आरोप लगाते हैं। बलूच विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related