MONSOON RAIN ALERT : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर तेज, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MONSOON RAIN ALERT : Monsoon intensifies again in Chhattisgarh, heavy rain alert issued in 6 districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत कुल 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, दुर्ग सहित 15 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। खासकर बस्तर संभाग में अगले तीन दिन लगातार बारिश होने की उम्मीद है।

हालांकि, अब तक राज्य में औसत बारिश से 66% कम वर्षा दर्ज की गई है। 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच केवल 141 मिमी बारिश हुई है। रविवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related