BAGESHWAR BABA : लंदन में गूंजा सनातन का संदेश, पाकिस्तानी युवक ने पूछा सवाल, बागेश्वर बाबा का जवाब हुआ वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BAGESHWAR BABA : Sanatan’s message resonated in London, Pakistani youth asked a question, Bageshwar Baba’s answer went viral

लंदन। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बेबाक अंदाज और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका एक बयान ब्रिटेन से वायरल हो गया है। मौका था लंदन के कार्यक्रम का, जहां एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आरिफ अजाकिया ने उनसे ऐसा सवाल पूछा कि वहां मौजूद लोग तालियों से गूंज उठे।

पाकिस्तानी युवक का सवाल –

“मेरा नाम मोहम्मद आरिफ अजाकिया है। मैं पाकिस्तान में पैदा हुआ, लेकिन भागवत गीता पढ़कर हिंदू बन गया हूं। लोग कहते हैं कि मोहम्मद आरिफ हिंदू कैसे हो सकता है? क्या नाम बदले बिना मैं हिंदू नहीं रह सकता? और क्या एक पाकिस्तानी दिल से हिंदुस्तानी नहीं हो सकता?”

बाबा बागेश्वर का जवाब –

“हिंदुत्व कोई धर्म नहीं, ये मानवता की विचारधारा है। हमें न आपके रंग से मतलब है, न रूप से और न ही आपके देश से। अगर आप गीता पढ़ते हैं, विचार अपनाते हैं, तो आपका नाम कुछ भी हो फर्क नहीं पड़ता। हम रहीम-रसखान के गीत भी गाते हैं और अब्दुल कलाम को भी सलाम करते हैं। आपने हिंदू मान लिया, यही काफी है। नाम बदलो या न बदलो, विचार बदल गए तो आप हमारे हो गए। पाकिस्तान भी हमारा ही हिस्सा है, 1947 के बाद दीवार बनी, लेकिन दिल आज भी भारतीय है।”

यह जवाब सुनकर हॉल तालियों से गूंज उठा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बागेश्वर बाबा की बातों की सराहना कर रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related