Badshah Controversy: Major Relief for Badshah from High Court; Lookout Notice Stayed for Now
Badshah Controversy : बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर Badshah को ‘टटीरी’ गाने से जुड़े मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सिंगर को राहत देते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि इस मामले में अभी Badshah की गिरफ्तारी ना की जाए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि Badshah मामले की जांच में शामिल हो रहे हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की फिलहाल जरूरत नहीं है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब उनके खिलाफ जारी किया गया लुक आउट नोटिस भी वापस लिया जाएगा
Badshah ने मांगी थी माफी
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को रैपर Badshah की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे। आयोग का कहना था कि वह म्यूजिक वीडियो में कथित आपत्तिजनक बोल और दृश्यों के संबंध में निर्धारित समय सीमा से पहले पेश नहीं हुए थे। इस बीच Badshah ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने नए गाने से किसी की भावनाएं आहत होने पर खेद जताते हुए माफी मांगी।

