खुलेआम लूट की कोशिश: बंदूक दिखाकर होटल संचालक को रोका, शोर मचते ही भागे बदमाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। न्यायधानी में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश से शहर में दहशत का माहौल है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने होटल संचालक को ओवरटेक कर रोका, फिर गले से सोने की चेन और अंगूठी उतरवाने की कोशिश की। इस दौरान चाय दुकान के संचालक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया, जिससे घबराकर आरोपी बिना वारदात को अंजाम दिए फरार हो गए। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र को गोंड़पारा की है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी लखन लाल देवांगन, पिता स्वर्गीय उदय देवांगन (46 वर्ष) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से होटल संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह वे रोजाना की तरह अपनी होटल की ओर स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान गोंड़पारा इलाके में तीन युवक बाइक से पहुंचे और रास्ते में लखन लाल को रोक लिया। अचानक एक बदमाश ने होटल संचालक पर बंदूक तान दी। दूसरे युवक के हाथ में भी बंदूक थी। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी।

 

होटल संचालक के शोर मचाने पर भागे आरोपी
अचानक हुए इस घटनाक्रम से होटल संचालक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाते हुए बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद घबराकर आरोपी बिना लूटपाट किए ही मौके से फरार हो गए। उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, फिर भी शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जबकि दो आरोपियों के पास बंदूक थी। पुलिस ने पीड़ित होटल संचालक से आरोपियों के हुलिए और बाइक के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में जुटी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related