ASIAN GAMES 2023 : भारत के लिए शानदार रहा एशियन गेम्स का पहला दिन, अब तक 5 मेडल जीत ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES 2023: First day of Asian Games was great for India, won 5 medals so far..

हांगझू (चीन)। एशियन गेम्स 2023 का पहला दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं, जिनमें 3 सिल्वर मेडल हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर एक और मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

भारत ने दिन की अपनी पहली स्पर्धा में पदक जीता। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

इसके बाद पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

रजत पदक: निशानेबाजी – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) में भारत की रमिता, मेहुली घोष और चौकसी
रजत पदक: रोइंग – पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद
रजत पदक: रोइंग – पुरुष आठ

कांस्य पदक: रोइंग – पुरुषों की जोड़ी में भारत के बाबू लाल यादव और लेख राम
कांस्य पदक: निशानेबाजी – रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

एशियन गेम्स में आज भारत का कार्यक्रम

क्रिकेट (महिला), भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 6.30 बजे
फुटबाल (पुरुष), भारत बनाम म्यांमार, शाम 5 बजे
फुटबाल (महिला), भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1.30 बजे
निशानेबाजी (महिला), 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत एवं टीम), सुबह 6 बजे
वुशू : पहले दौर से फाइनल, सुबह 6.30 बजे से शाम 5 बजे तक
टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) : चौथा दौर और क्वार्टर फाइनल, सुबह 7.30 बजे से
टेनिस (पहला दौर) : सिगल्स, मिक्स्ड डबल्स, सुबह 7.30 बजे से
रग्बी (महिला) : भारत बनाम हांगकांग, सुबह 9.30 बजे
रग्बी (महिला) : भारत बनाम जापान, दोपहर 2.30 बजे
मुक्केबाजी (पहला दौर), सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक
तैराकी, श्रीहरि नटराज, शाम 5 बजे

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related