नगरों में विभूतियों का नाम जोड़ा जाना उचित : भाजपा।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

रायपुर.  प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान के नाम में इन स्थानों से जुड़े विभूतियों के नाम को जोड़े जाने को उचित फ़ैसला बताया है। श्री साय ने कहा कि माता कौशल्या, बाबा घासीदास और शहीद वीर नारायण सिंह जी से जुड़े स्थानों में इन पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विभूतियों का नाम जोड़ देने से इन स्थलों का महत्व और स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति इन स्थानों के महत्व से भलीभाँति अवगत है ही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस को चाहिये कि अपने बचे हुए कार्यकाल में वह इन स्थलों की गरिमा के अनुरूप इसका विकास करे, कांग्रेस ने दशकों तक अवसर मिलने के बावजूद इन स्थलों को उपेक्षित रखा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related