CG BREAKING : बस्तर पहुंचे अमित शाह, इतिहास में पहली बार गृहमंत्री शामिल होंगे मुरिया दरबार में …

Date:

CG BREAKING : Amit Shah reaches Bastar, for the first time in history the Home Minister will attend the Muria Darbar…

जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर के पारंपरिक दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए जगदलपुर रवाना हुए हैं। वे आज शाम सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। यह पहला अवसर होगा जब देश का कोई गृहमंत्री इस ऐतिहासिक दरबार में शिरकत करेगा।

कार्यक्रम के तहत अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। परंपरागत रूप से यह दरबार बस्तर राजपरिवार द्वारा आयोजित किया जाता रहा है, जहां राजा दशहरा के बाद प्रजा की समस्याएं सुनते थे। अब यही परंपरा लोकतांत्रिक रूप में आगे बढ़ रही है।

बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि “अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री हैं जो मुरिया दरबार में भाग लेंगे। पहले यह परंपरा केवल राज्य के मुख्यमंत्री तक सीमित थी, लेकिन इस बार केंद्र स्तर पर यह गौरव बस्तर को मिला है।”

मुरिया दरबार बस्तर की जन-संवाद और न्याय की प्राचीन परंपरा है, जिसमें सीधे जनता से समस्याएं सुनी जाती हैं और तत्काल समाधान की दिशा में कदम उठाए जाते हैं।

दरबार के बाद अमित शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, जहां वे आम जनता को संबोधित करेंगे और बस्तर क्षेत्र में विकास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

बस्तर दशहरा का यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि जनसंवाद, एकता और परंपरा का प्रतीक भी है। अमित शाह की उपस्थिति इस ऐतिहासिक उत्सव को नई पहचान देने जा रही है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...