Alwar Murder Case: राजा रघुवंशी और सोनम की तरह एक और मामला, 9 साल ने ही खोली अपने पिता के हत्या का राज

Date:

Alwar Murder Case: नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में राजा रघुवंशी और सोनम की तरह ही एक और मामला सामने आया है। लेकिन इस केस में दंपती का 9 साल का लड़का ही मुख्य गवाह बन गया। बच्चे ने कहा है कि उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या करवा दी। बता दें इसके लिए महिला ने अपने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद ली थी। ये घटना 7 जून की रात को राजस्थान के अलवर के खेरली इलाके में हुई थी। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।

48 घंटे के भीतर सामने आ गया ‘हत्यारिन अनीता’ का काला सच

इस हादसे में पीड़ित की पहचान वीरू ऊर्फ मान सिंह जाटव के रूप में हुई है। 7 जून को वह अपने घर में मृत पाए गए थे। लेकिन इस हत्या के आरोपी बहुत देर तक पुलिस से नहीं बच सके और सच्चाई सामने आ गई। दरअसल बच्चे ने अपने पिता की हत्या होते देखा था लेकिन वह डर के मारे शांत रहा और हत्या के वक्त सोने का नाटक करता रहा।

अनीता ने शुरूआत में परिवार को बताया कि वीरू बीमार था और उसकी मौत हो गई। लेकिन वीरू के टूटे दांत और दम घुटने के निशान देखकर लोगों को शक हुआ। इसके बाद वीरू के भाई ने शिकायत दर्ज कराई।

अनीता ने कैसे करवाई वीरू की हत्या?

बच्चे की गवाही के मुताबिक, उसकी मां ने रात में घर का मेन गेट जानबूझकर खुला छोड़ दिया था। करीब आधी रात को चार लोग घर में घुस गए। इन लोगों ने वीरू की सोते वक्त दम घोंटकर मार दिया। बच्चे ने कहा कि चार लोगों में एक आदमी को वह जानता है। उस आदमी का नाम काशीराम प्रजापत है। बता दें पुलिस जांच में पता चला है कि काशीराम अनीता का प्रेमी है।

बच्चे ने बताया आंखों देखा मंजर

एनडीटीवी के मुताबिक, गवाही में बच्चे ने कहा, “मैं अभी सो ही रहा था कि मुझे दरवाजे पर हल्की सी आवाज सुनाई दी. मैंने आंखें खोली तो देखा कि मेरी मां गेट खोल रही हैं। काशी अंकल बाहर खड़े थे, उनके साथ चार और लोग थे। मैं डर गया, मैं उठा नहीं, चुपचाप सब कुछ देखने लगा। वे हमारे कमरे में आ गए। मैं उठा तो देखा कि मेरी मां बिस्तर के सामने खड़ी हैं। उन लोगों ने उन्हें घूंसे मारे, उनके पैर मरोड़े और उनका गला भी दबाया।”
बच्चे ने कहा, “काशी अंकल ने तकिये से अपना मुंह ढक रखा था। जब मैंने अपने पिता को बुलाया तो काशी अंकल ने मुझे गोद में उठा लिया और डांटने लगे और धमकाया।” लड़के ने बताया, “मैं डर के मारे चुप हो गया। कुछ मिनट बाद पापा की मौत हो गई, फिर सब चले गए।”

अनीता और काशी प्रजापत के बीच कैसे हुआ अफेयर?

पुलिस के अनुसार, अनीता और काशी राम ने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। अनीता खेरली में एक छोटी सी जनरल स्टोर चलाती थी। इसी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला स्थानीय स्ट्रीट वेंडर काशीराम अक्सर आता था। कथित तौर पर समय के साथ दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती गईं और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related