रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 3 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इस सुविधा से अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 08201/08202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त एसी-II कोच दुर्ग से 18 अगस्त से 17 नवंबर तक और नौतनवा से 20 अगस्त से 19 नवंबर तक लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 08203/08204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-II कोच की सुविधा दुर्ग से 15 अगस्त से 14 नवंबर तक और कानपुर से 16 अगस्त से 15 नवंबर तक लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 08213/08214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच दुर्ग से 15 अगस्त से 29 अगस्त तक और अजमेर से 16 अगस्त से 30 अगस्त तक लगाया जाएगा।

