डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन, बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: ‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) की बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ऊपर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप है. 43 वर्षीय आलिया पर दो मंजिला गैराज में आग लगाने का आरोप है, जिससे उसके पूर्व प्रेमी और उसकी एक महिला मित्र की जलकर मौत हो गयी. ‘डेली न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मौत थर्मल इंजरी की वजह से हुई. हालांकि नरगिस फाखरी की मां ने बेटी पर लगे आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि मेरी बेटी किसी की हत्या नहीं कर सकती है.

घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

35 साल के एडवर्ड जैकब्स और 33 साल की अनास्तासिया ‘स्टार’ एटियेन की मौके पर ही मौत हो गई. आलिया पर आरोप है कि उसके द्वारा लगाए गए आग के कारण उठे धुएं के कारण थर्मल इंजरी के कारण दोनों की मौत हो गयी.

घटना को लेकर पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि , ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई. मुझे नहीं पता कि यह गैसोलीन था या कुछ और. हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी. घटना के गवाह ने पुलिस को बताया कि आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी.

1 साल पहले तक थे दोनों रिलेशनशिप में

नरगिस फाखरी की बहन आलिया और मृतक एडवर्ड एक साल पहले तक रिलेशनशिप में थे. एडवर्ड की मां ने कहा है कि दोनों एक साल पहले अलग हो गए थे.हालांकि आलिया इस बात को स्वीकार नहीं कर पायी थी. उसने बदले की भावना से एडवर्ड और उसकी नई गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....