Accident: बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकराई, दुल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल, ओड़िसा से शादी कर पुसौर लौट रहे थे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Date:

रायगढ़। जिले में बारातियों से भरी वैन एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बीती रात की बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बाराती ओड़िसा से शादी कर पुसौर लौट रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। ये घटना सरिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ पुल के पास की बताई जा रही है।हादसे की खबर पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...