CG ACB BRIBERY ARREST : रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACB BRIBERY ARREST : ACB takes major action against bribery, two health department clerks arrested red-handed.

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में घूसखोर कर्मचारियों पर ACB का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताज़ा मामले में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ दो बाबू (सहायक ग्रेड-2) को एसीबी रायपुर की टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी कर्मचारी युगल किशोर साहू और सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर ₹50,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा ₹20,000 पहले ही दे दिए गए थे, जबकि आज ₹30,000 की दूसरी किश्त लेते समय एसीबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

शिकायत और कार्रवाई की पूरी कहानी

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार यादव, जो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बालोद में वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं, ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनका डिमोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरूर में पदस्थ किया गया था। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट, बिलासपुर में याचिका दायर की, जहां से उन्हें स्टे ऑर्डर मिला और वे दोबारा वाहन चालक पद पर लौटे।

इसके बाद जब उन्होंने सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने की प्रक्रिया शुरू की, तो दोनों कर्मचारियों ने ₹50,000 की मांग की। शिकायत पर एसीबी रायपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर बालोद में कार्रवाई की और दोनों बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी का सख्त संदेश

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की स्थिति में नागरिक ACB हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related