Aaj ka Panchang, 25 January 2023: आज गणेश चतुर्थी पर ये शुभ योग हर काम में दिलाएंगे सफलता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj ka Panchang, 25 January 2023: आज बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। चतुर्थी दोपहर 12.34 बजे तक रहेगी, उसके बाद बसंत पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.03 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.58 बजे तथा चन्द्रास्त 10.01 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त आज दोपहर 12.12 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.12 बजे से 12.54 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.28 बजे से सायं 5.11 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.55 बजे से 8.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.21 बजे से 10.03 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.33 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.33 बजे से 1.53 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

सुबह 7.15 बजे से 9.57 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.42 बजे से सायं 6.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.42 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया (Aaj ka choghadiya) रहेगा। आज सुबह 7.15 बजे से रात्रि 8.05 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 2.27 बजे से 3.10 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 12.43 बजे से 2.11 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त नहीं माना जाएगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related