सड़क हादसे में युवक की गई जान, पिकअप वाहन ने बाइक को मारी ठोकर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेमेतरा। जिले के मटका गांव के पास नेशनल हाइवे मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पूरा मामला बेमेतरा से रायपुर रोड पर मटका गांव के पास का है। बताया जा रहा कि युवक सोनपुरी गांव से मटका गांव जा रहा था। उसी दरमियान मटका गांव से 200 मीटर पहले बाइक सवार युवक को मध्य प्रदेश पासिंग पिकअप वाहन के चालक ने चपेट में लेकर जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक का शरीर के टुकड़े में बट गया। देखा गया कि इस हृदय विदारक घटना के बाद घायल युवक की सांस चल रही थी। जिसे तत्काल कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। वही बेमेतरा पुलिस ने वाहन को जप्त कर, वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related