महाकाल के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Date:

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। हजारों दर्शनार्थियों ने मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। आस्थावानों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम् के स्थान पर कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन कराए जा रहे हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास छा गया। मंगलवार तड़के 2.45 बजे गर्भगृह के पट खुलते ही चहुंओर जय महाकाल का उद्घोष सुनाई दे रहा है। भक्तों का प्रवेश 5.30 बजे से शुरू हुआ है, जो बुधवार रात 11 बजे तक जारी रहेगा। अपने निराले राजा महाकाल के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो रहे हैं।
महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर तड़के 2.45 बजे गर्भगृह के पट खुले थे। इसके बाद पुजारियों ने भगवान का अभिषेक पूजन किया। पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भक्तों को मंदिर में सुबह 5.30 बजे से प्रवेश देना शुरू किया गया। कई दर्शनार्थी रात में ही कतार में लग गए थे। सुबह प्रवेश के समय चारधाम मंदिर के सामने धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी थी, हालांकि थोड़ी ही देर में स्थिति सामान्य हो गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से शासकीय पूजा की जाएगी। शाम 5 बजे संध्या पूजा होगी। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। रात 12 बजे जिला प्रशासन की ओर से शासकीय पूजा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related