मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कलेक्टर राजनांदगांव ने की नायब तहसीलदार की पदस्थापना
रायपुर। 
मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर  खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़ से आए लोगों को सम्बोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने तथा जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार को पदस्थ करते हुए उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related