‘पुष्पा… पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं’!, 10 वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा डायलॉग, खूब हो रहा वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ Pushpa जबसे रिलीज हुई है। इसके गाने और डायलॉग्स पर रील्स बनाने की बाढ़ आ गई है. इसके गानों के हुक स्टेप्स पर लोग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. हर कोई इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. पुष्पा के फेमस डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं…’ (Mai Jhukega Nahi) का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है. अब रील से रिएलिटी तक पहुंची इस फिल्म का असर 10वीं की परीक्षा (West Bengal Madhyamika Examination) में उत्तर पुस्तिका में देखने को मिला है. एक छात्र ने पूरी उत्तर पुस्तिका में ‘मैं झुकेगा नहीं…’का डायलॉग के तर्ज पर लिख दिया ‘पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं’। यह देखकर शिक्षक आवाक हैं और यह वायरल हो रहा है।

बता दें कि राज्य में माध्यमिक परीक्षा संपन्न हुए काफी समय हो गया है। अब परीक्षा पुस्तक के मूल्यांकन की बारी है. इनका मूल्यांकन चल रहा है. परीक्षा पुस्तिका में “पुष्पा पुष्पा राज” बड़े अक्षरों में लिखा है. फिर छात्र ने जो लिखा, उसे देखकर शिक्षक चौंक गए. “पुष्पा, पुष्पा राज ..अपुन लिखेगा नहीं साला” सफेद पन्ने पर लिखा है।

 

उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा-‘पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं साला’

 

दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का डायलॉग ‘पुष्पराज’ काफी पॉपुलर है, लेकिन माध्यमिक की परीक्षा पुस्तिका में भी इसका असर दिखेगा. शायद कोई सपने में सोचा होगा। कुछ दिन पहले बीरभूम तृणमूल जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को भी यह डायलॉग को दोहराते हुए सुना गया था. छात्रों में से एक ने अपनी माध्यमिक पुस्तक में अनुब्रत मंडल का ‘खेला होबे’ का डॉयलॉग भी लिखा है. यह सब देख शिक्षक चौंक गये हैं। “पुष्पा, पुष्पा राज… अपुन लिखेगा नही” सफेद पन्नों में बड़े अक्षरों में लिखा है. यह पुष्पा राज स्वैग है. उनके लिखने के अंदाज से साफ है कि वह कोई जवाब नहीं लिखेंगे, हालांकि यह देखना मजेदार है, लेकिन यह बहुत निराशाजनक है. दो साल बाद माध्यमिक परीक्षा हुई है और उसमें छात्र ने इस तरह का जवाब लिखकर अपने भविष्य पर ठोकर मार ली।

 

'पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं’!, 10 वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा डायलॉग, खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर छा गये हैं पुष्पा फिल्म के डायलॉग

 

बता दें कि साउथ सिनेमा की फिल्में अब सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि इनका जादू अन्य भाषा के लोगों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म को ‘पुष्पा’ ने साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के डायलॉग और गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विदेशों में भी फिल्म ने खूब कमाई की है। कई विदेशी लोगों ने भी इसके डायलॉग्स और गानों पर खूब वीडियोज बनाए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related