संवाददाता विजय पचौरी जगदलपुर। चैत्र प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष को उत्साह पूर्वक मानते हुए पहली बार सर्व हिंदू समाज की महिलाओ ने शहर में भव्य स्कूटी रैली निकली.निकाली गई रैली में महिलाएं वीरांगना के रूप में दिखी. भगवा पोषाक, भगवा साफा बांधे महिलाएं माईं दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाल वापस उद्गम स्थल पर पहुँची. रैली मार्ग पर जगह जगह लोगों ने महिलाओं के ऊपर फूल बरसाए कई स्थानों में विभिन्न समाजों और संगठनों ने उनका स्वागत सत्कार किया
भक्तिमय माहौल में महिलाएं जय श्री राम के नारे लगाते रहे.मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका सरिता यादव ने मीडिया से कहा की पश्चिमी सभ्यता के फेर में युवा पीढ़ी हिंदू नववर्ष को भूलती चली जा रही है. ऐसे में महिलाओं का ये दायित्व भी है कि वे सिर्फ घर में पूजा-अर्चना तक सीमित न हों, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक और जागृत भी करें.यही कारण है कि हिंदू नववर्ष पर स्कूटी रैली का आयोजन किया गया.स्कूटी रैली के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया. स्कूटी रैली में शहर की करीब एक हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया जो वीरांगनाओं की तरह रैली में शामिल हुई. जिन जिन मार्गों से रैली निकली लोगों ने उत्साह के साथ महिलाओं को सम्मान करते हुए रैली का स्वागत किया. इतना ही नहीं प्रत्येक मार्ग के मुख्य चौराहे पर नाश्ता,पेयजल, आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक इत्यादि की भी व्यवस्था की गई थी.

