Chaitra Navratri पर डोंगरगढ़ मॉ बम्लेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, सुरक्षा के लिए 1000 जवान तैनात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

। भारतवर्ष में आज 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में दोनागरगढ़ मां बम्लेश्वकरि देवी मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। देवी मां के मंदिर के पास मेला भी लगाया जाता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने ओर सुरक्षा व्यवस्थामें कड़ाई रखने हेतु अलग-अलग जिलों से जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस के कुल 1000 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को 04 सेक्टरों में तैनात किया गया है।

सम्पूर्ण मेला प्रभारी सेनानी 8वीं वाहिनी राजनांदगांव सरजूराम सलाम हैं जिनके द्वारा आज छीरपानी स्थल में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ड्यूटी वितरण कर उन्हें ब्रीफ किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाई पास से डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए रूट का निर्धारण भी किया गया है। शासन/प्रशासन द्वारा रास्ते में श्रद्धालूओं के विश्राम एवं मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एस.पी. संतोष सिंह आज पुनः डोंगरगढ़ पहुंच कर नीचे मंदिर, ऊपर मंदिर और पूरे मेला प्रांगण का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों के मेस का भी निरीक्षण किया।\

 

 

मेले में ख़ास सेल्फी ज़ोन

एस.पी. संतोष सिंह द्वारा नारकोटिक्स/ड्रग्स व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान निजात के तहत् राजनांदगांव पुलिस द्वारा बैनर, पोस्टर एवं सल्फीजोन जोन बनाकर मेला स्थल पर लगा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सेल्फीजोन में तस्वीरें ली गई। राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस तरह लोगों में को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related