हरभजन सिंह को मिला गिफ्ट, बनाए गए AAP के राज्यसभा उम्मीदवार, अब राजनीति के पिच पर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों की गिल्ली उड़ाने वाले हरभजन सिंह अब राजनीति के मैदान में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं. आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. चर्चाओं की मानें तो उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जा सकती है.

 

 

चुनाव प्रचार के दौरान ही भगवंत मान ने ऐलान कर दिया था कि उनके कार्यकाल में पंजाब में खेल को काफी बढ़ावा दिया जाएगा. इस बात पर भी जोर दिया गया था कि जालांधर में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. अब हरभजन सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जाती है. अगर ऐसा होता है तो पंजाब में खेलों को लेकर ये बड़ा संदेश जाएगा.

 

बता दें कि इस महीने के आखिर तक राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिलने वाली हैं. इसमें पहला ही नाम हरभजन सिंह का सामने आया है. आम आदमी पार्टी हाईकमान ने हरभजन सिंह के नाम को हरी झंडी दे दी है. यहां पर ये भी जानना जरूरी है कि हरभजन के नाम की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं. जब से आप ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी, रेस में सबसे आगे नाम हरभजन का ही चल रहा था.

 

भगवंत मान के करीबी हैं हरभजन

भगवंत मान और हरभजन सिंह करीबी दोस्त माने जाते हैं. जब पंजाबा में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत हुई थी, तब भी हरभजन सिंह ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी थी. हरभजन ने ट्वीट कर लिखा था कि आम आदमी पार्टी को बधाई, सीएम बनने के लिए मेरे दोस्त भगवंत मान को भी बधाई. ये क्या तस्वीर है, माताजी के लिए गर्व का पल है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related