Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में 3 दोस्तों की मौत, छठी कार्यक्रम से शामिल होने गए थे, कार के अंदर फंसे शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते भीषण हादसा हुआ है। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसकी वजह से युवक अंदर ही फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। मरने वालों में रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42) पुत्र रामगोपाल पाठक, दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45) पुत्र रामलोचन द्विवेदी व अशोक यादव (45) पुत्र डंडी राम यादव शामिल है। जबकि घायल युवक खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19) है। जिसका इलाज चल रहा है।

 

सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास ढाबे से पहले तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास ढाबे से पहले तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related