युवा कांग्रेस की बेमेतरा-कांकेर की ज़िला इकाई भंग, लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को भी थमाया नोटिस

Date:

रायपुर। सदस्यता अभियान में पिछड़ने की गाज कांग्रेस के शोपीस पदाधिकारियों पर गिरने लगी है। शुरुआत युवा कांग्रेस से हुई है। युवा कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में निष्क्रियता के मामले में बेमेतरा और कांकेर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। वहां के जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देश पर प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि कांकेर और बेमेतरा जिलाध्यक्ष सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। अभी तक कांकेर में पंकज वाधवानी और बेमेतरा में गुलजार अली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि  संगठन ने प्रदेश के 41 अन्य पदाधिकारियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संगठन ने इन पदाधिकारियों को जवाब देने के लिए पांच दिनों का समय दिया है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई 28 फरवरी को राजीव भवन में हुई समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेताओं की ओर से जताई गई नाराजगी के बाद लिया गया है। डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा से जुड़े इस बैठक में ये पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान भी नहीं दिखा था। एआईसीसी के सचिव और प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दोनों नेताओं ने इस निष्क्रियता पर नाराजगी जताई थी।

Chhattisgarh Crimes

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related