राज्यपाल से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित चिमनानी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान श्री चिमनानी ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, समाज के उत्थान तथा युवाओं को राष्ट्र हित के कार्यों से जोडऩे के लिए विंग द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर सिंधी पंचायत द्वारा सेवा पखवाड़ा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने हेतु राज्यपाल सुश्री उइके को आमंत्रण दिया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने सिंधी पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा दिग्भ्रमित होकर नशा व दुव्र्यसन में संलिप्त हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके ऊर्जा का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। अभिभावकों को भी बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, ताकि बच्चे आसानी से अपनी बातें अभिभावकों से साझा कर पाएं। राज्यपाल ने कहा कि आज कल युवाओं में बलिष्ठ शरीर बनाना एक प्रचलन बन गया है, जिसके लिए वे विभिन्न पूरक आहारों व दवाईयों का सहयोग लेते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम भयावह हैं। समाज से इन दुव्र्यसनों को दूर कर भावी पीढ़ी के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सबको समन्वित प्रयास करने होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJNANDGAON COW KILLING CASE: 2 महिला समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार! 

    RAJNANDGAON COW KILLING CASE: 2 महिला समेत तीन और...

TIGER SHROFF FIRING CASE : 3 आरोपी कोटा में दबोचे गए

TIGER SHROFF FIRING CASE : 3 accused arrested in...

CHHATTISGARH : जंगल में मिला खतरनाक नक्सल डंप

CHHATTISGARH : Dangerous Naxal dump found in the forest गरियाबंद।...