कृषि भूमि पर ताना आलिशान बंगला, एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम ने तोड़ा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । राजधानी रायपुर में नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों ने अपनी धौंस दिखते हुए अवैध निर्माण करवा लिया। कई कॉलोनी तैयार हो गईं, तो कई बिल्डिंग तन गई। लेकिन अब प्रशासन ने ऐसे अवैध निर्माण पर सख्ती शुरू कर दी है। अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर प्रशासन ने उन्हें नेस्तोनाबूत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला आज, रविवार को सामने आया है, जिसमे नियमों को ताक पर रखकर बनाये गए आलिशान बंगले पर एनआरडीए और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की, और उसे तोड़ना शुरू कर दिया है।यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बनरसी का है, जहां बिना अनुमति के आलिशान बंगला खड़ा कर दिया गया था। यह बंगला राजधानी के पत्रकार सुनील नामदेव का बताया जा रहा है। आज सुबह एनआरडी और राजस्व विभाग के टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से पहले बंगले को खाली करवा दिया गया था।

दरअसल जिस भूमि पर यह निर्माण किया गया था, वह भूमि कृषि भूमि है और एनआरडीए के मास्टर प्लान के अंतर्गत है। बिना अनुमति इस भूमि पर हुए निर्माण पर कार्रवाई जारी है, और मौके पर एसडीएम देवेंद्र पटेल, एनआरडीए तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद है। यह पूरी कार्रवाई सीईओ ऐयाज तम्बोली के दिशा निर्देश पर हो रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related