छत्तीसगढ़: आज छाए रहेंगे बादल… मौसम विभाग ने दी जानकारी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छग प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में विपरीत दिशाओं से हवा आने के कारण आज प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही ठंड में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम में हुए बदलाव की वजह से एक बार फिर से ठंड थोड़ी बढ़ी है। गुरुवार सुबह से ही राजधानी समेत प्रदेशभर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम में इसके चलते ठंडकता रही और रायपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 07.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से हवा और उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवा आएगी। इसके चलते प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related