काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती,चुनाव हो रहे राज्यों में भाजपा का जाना तय-भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। चार दिन यूपी के चुनावी प्रवास पर रहने के बाद रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी राज्यों में भाजपा की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सभी जगह से भाजपा जा रही है। उत्तर प्रदेश में अमित शाह  ने योगी को निपटा दिया। पहले दो चरणों के मतदान से यह बात अब स्पष्ट हो गई है।
मीडिया से बातचीत में  चुनाव संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा, एक बात तो तय है कि भारतीय जनता पार्टी सभी जगह जा रही है। गोवा, उत्तराखंड, पंजाब में उसका कुछ है नहीं, उत्तर प्रदेश में भी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के पास धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं। अब काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को रायपुर से सीधे कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। 13 फरवरी को उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। शाम को झांसी आकर उन्होंने व्यापारिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। 14 फरवरी को उन्होंने झांसी और ललितपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया और डोर-टु-डोर कैंपेन किया। 15 फरवरी को वे फतेहपुर जिले की हुसैनगंज और खागा विधानसभा में प्रचार कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक दिन के लिए पंजाब के चुनाव प्रचार में भी भेजा गया। बुधवार को उन्होंने जालंधर में प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं और कर्ज माफी, धान के सबसे अधिक दाम आदि का जिक्र किया। उन्होंने न्याय योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार यहां भी उन योजनाओं को लागू करेगी ताकि गांवों को ताकत मिले।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related