हिजाब विवाद के कारण कर्नाटक के सभी स्कूल कॉलेज 3 दिनों के लिए बंद रहेंगे….

Date:

बेंगलुरु : हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्‍य के सीएम बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए उन्‍होंने सभी हाई स्‍कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर आज सुनवाई की, यह सुनवाई  बुधवार को भी जारी रहेगी.कोर्ट ने स्‍टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जस्टिस कृष्‍णा श्रीपाद ने कहा, ‘इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्‍मीद है कि इसका ध्‍यान रखा जाएगा.’गौरतलब है कि हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू मुस्लिम स्टूडेंट आमने-सामने हैं। प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक दूसरे पर पथराव तक किया है। हिजाब वर्सेस भगवा को लेकर विवाद बढ़ने के बीच एक कालेज में छात्रों ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगा दिया। विवाद के बीच कॉलेज की मुस्लिम स्टूडेंट ने सवाल उठाया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के शिक्षा का अधिकार नहीं है। एक स्टूडेंट ने दावा किया कि अपने कालेज के सालों की शुरुआत से हिजाब पहन रही हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़

CHHATTISGARH : Fake medicine racket busted रायपुर। रायपुर में नकली...

RAIPUR SATTA CASE : VIP रोड होटल में IPL सट्टा

RAIPUR SATTA CASE : IPL betting at VIP Road...