Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की फिर बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर पर है गायिका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर फिर बिगड़ गई है। ब्रीच कैंडी अस्पताल की दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उन्हें अभी वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। वो अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

 

बीते दिनों सेहत में आ गया था सुधार

बीते दिनों ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने उनके ठीक होने की जानकारी देते हुए कहा कि गायिका (Lata Mangeshkar) अब कोरोनावायरस से जीत गई हैं। राजेश टोपे ने ये भी बताया कि उनकी (लता मंगेशकर) तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। अब वो वेंटिलेटर पर भी नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा कि मैंने डॉक्टर प्रतित समदानी से बातचीत की जो कि गायिका के इलाज कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि लता मंगेशकर ठीक हो रही है। वो कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी लेकिन अब वो पहले के मुकाबले काफी बेहतर हैं जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। अब वो जवाब भी दे रही हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related