CG: मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, विभिन्न समाज के प्रमुखों तथा जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के गीदम रोड स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने धुरवा समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुखों तथा जनप्रतिनिधियों से भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related