Bollywood News :सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंची महाकालेश्वर

Date:

बॉलीवुड एक्ट्रेस(Bollywood actress) सारा अली खान (Sara Ali Khan) इंडस्ट्री के चहेते सितारों में शुमार हैं। साथ ही वह नेक दिल इंसान भी हैं वैसे तो सारा मुस्लिम धर्म से संबंध रखती हैं लेकिन अन्य सभी धर्मों का भी बहुत सम्मान करती हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan) महादेव का आशीर्वाद लेने जाती ही रहती हैं। हाल ही में सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें मां-बेटी की बॉन्डिंग गजब लग रही है। सामने आईं तस्वीरों में सारा और अमृता को मंदिर परिसर के अंदर सलवार सूट के साथ सिर पर दुपट्टा डाले, फेस मास्क पहने देखा जा सकता है।

फोटो के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखती है-‘मां और महाकाल #jaimahakal #jaibholenath’। सारा-अमृता की फोटो सामने आते ही उनके फैंस में ख़ुशी का माहौल है। फैंस एक्ट्रेस की फोटो देखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सबसे प्यारी मां बेटी की जोड़ी। जबकि दूसरे ने लिखा शानदार पल मां-बेटी दोनों ही शानदार। इसके अलावा कई और फैन ने हॉर्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इससे पहले भी गई थी उज्जैन
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है की सारा अपनी मां के साथ किसी धार्मिक स्थल पर गई हैं। इससे पहले भी कई बार दोनों को मंदिर के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया है। अभी बीते महीनें सारा अली 24 दिसंबर को भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन आई थीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related