नए साल में यह ट्रेनें रहेंगी कैंसल, नागपुर रेल मंडल में चलेगा नानइंटरलाकिंग का काम; बिलासपुर, रायगढ़ और रायपुर रूट की गाड़ियां रहेगी प्रभावित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तिरोड़ा स्टेशन में राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन और ऑटो सिग्नलिंग और इंटरलाकिंग कमिशनिंग कार्य के चलते बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर रूट की चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों को सहयोग की अपील की है।

यात्री सुविधा में विस्तार के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तिरोड़ा स्टेशन में राजनांदगाव-कलमना तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। यह काम अंतिम दौर पर है और अब ऑटो सिग्नलिंग कार्य के साथ ही इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम बाकी है। 2 जनवरी से यह काम होगा। इसके चलते इस रूट की गाड़ियों को रद्द किया गया है। रेलवे ने आमजन की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में रेल प्रशासन की सहयोग करने की अपील की है।

रद्द की जाने वाली गाडियां

1. 3 और 4 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया’ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
2. 3 औेर 4 जनवरी को इतवारी से चलने वाली 08744 इतवारी’-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
3. 2 और 3 जनवरी को शालीमार एवं पोरबंदर स्टेशनों के मध्य चलने वाली 00914 पार्सल स्पेशल रद्द रहेगी।
4. 3 और 4 जनवरी को पोरबंदर एवं शालीमार स्टेशनों के मध्य चलने वाली 00913 पार्सल स्पेशल रद्द रहेगी।


- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related