छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी… कोरिया में 3.3 डिग्री, रायपुर के आउटर में 5 डिग्री हुआ पारा… अभी और बढ़ेगी ठंड…

Date:

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह चपेट में लिया है और शीतलहर चल रही है। सरगुजा का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

राजधानी रायपुर के आउटर यानी लाभांडी में पारा 5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि लालपुर समेत घने शहरी इलाके में भी तापमान 9 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया में रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। जशपुर के डूमरबहार क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में पारा 5 डिग्री के आसपास है। मैदानी इलाके वाले दुर्ग और रायपुर के लाभांडी में भी पारा 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।

मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर शीतलहर की घोषणा कर दी है। राजनांदगांव व बिलासपुर में भी शीतलहर चल रही है। केवल बस्तर में ठंड अभी प्रदेश में सबसे कम है और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। अन्य शहरों की तुलना में यहां ठंड काफी कम है। कांकेर और धमतरी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है।रायपुर का पारा 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कई जगह पर बहुत अधिक गिरावट आई है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री तक गिरा है। दुर्ग में पारा 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो कल की तुलना में 5.4 डिग्री कम है। यहां ठंड का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 30 सालों के आंकड़ों के आधार पर यहां का औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री है।

सोमवार का तापमान नार्मल से 7.9 डिग्री कम है। राजनांदगांव में भी शीतलहर की स्थिति है। यहां पारा सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। तापमान में पिछले 24 घंटे में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है। रायपुर के लाभांडी में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। रविवार को 12.5 डिग्री था जो आज 5 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां भी 24 घंटे में साढ़े सात डिग्री की गिरावट आई है।पिछले साल की तुलना में इस साल ठंड ज्यादा

सोमवार को प्रदेशभर में पड़ी ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है। 2019 की तुलना में भी अच्छी ठंड है, क्योंकि उस साल पारा 9.6 डिग्री तक ही गिरा था।

बिलासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को 7.8 रिकार्ड किया गया था। इस साल अभी ही 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में 21 दिसंबर 2020 को पारा 7.8 तक गिरा था। यह महीने का सबसे कम तापमान था। इस साल पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया है।इसी तरह अंबिकापुर, दुर्ग, राजनादगांव सहित अन्य कई जगहों में इस साल 20 दिसंबर को रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले साल के दिसंबर के सबसे कम न्यूनतम तापमान से कम है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related