भिलाई की 13 वार्ड में भाजपा का पेंच फंसा

Date:

रायपुर। भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा में शुरू से ही दंगल चल रहा है। खेमेबंदी का असर यह है कि विजय बघेल,सरोज पांडे,प्रेमप्रकाश पांडेय,विद्यारतन भसीन अपने अपने समर्थकोंं को टिकट दिलाने में लगे हैं जिसके चलते 13 वार्डों का नाम लंबित हो गया समिति ने इन नामों पर फिर से सामंजस्य बिठाने का काम शुरु कर दिया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नाम तय करने में ये हाल है तो आगे क्या होगा? बहरहाल आधी रात के बाद भिलार्ई नगर निगम के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 70 सीटों वाले भिलाई नगर निगम के शेष 13 वार्डों में नाम तय करने के लिए संभागीय चयन समिति मंथन कर रही है।
नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर से जारी है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू किया। भाजपा ने नगर निगमों के लिए संभाग स्तर पर और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर चयन समिति बनाई है। स्थानीय नेताओं को ही उसमें शामिल भी किया गया है। भाजपा की संभागीय चुनाव समिति पिछले तीन दिनों से विभिन्न नामों पर मंथन कर रही है। भिलाई नगर निगम के लिए मंगलवार को भी आधी रात के बाद तक बैठक चलती रही। बुधवार को भी आधी रात तक चर्चा के बाद केवल 57 नामों पर सहमति बन पाई। शेष 13 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन के लिए गुरुवार को फिर बैठक चल रही है। उसके बाद नामों की दूसरी सूची जारी होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कृषि अधिकारी को उम्रकैद…

CHHATTISGARH : Agriculture officer sentenced to life imprisonment… रायपुर। छत्तीसगढ़...

TRUMP PROJECT FREEDOM : खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

TRUMP PROJECT FREEDOM : Strait of Hormuz is open! नई...