LOCK DOWN BREAKING : देश में 20 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा, क्रिसमस को देखते हुए, अलर्ट में सरकार

Date:

आज भी वैश्विक महामारी कोरोना से दुनिया के कई देश हलाकान हैं। रोज संक्रमित हो रहे लोगों और हो रही मौतों ने लगभग देशों के सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई ऐसे देश हैं, जहां पर क्रिसमस को मुख्य त्यौहार के तौर पर मनाया जाता है, ऐसे में फेस्टिव से पहले हालात को नियंत्रण में रखने की कवायद भी शुरु हो चुकी है। लिहाजा कोरोना पर कंट्रोल के लिए लॉकडाउन भी लगाया जा रहा है।

विएना: ऑस्ट्रिया (Austria) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों को रोकने के लिए आज से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Complete Lockdown) लगाया गया है। ऑस्ट्रिया समेत पूरे यूरोप के कई देशों में कोविड-19 (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कुछ देशों के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

20 दिन का लॉकडाउन

यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका रिव्यू किया जाएगा। इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसी तरह पूरे देश के सभी रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी। वहीं सभी तरह के बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है।

आपको बता दें कि देश के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने इस लॉकडाउन का ऐलान करते समय ये भी कहा था कि अगले साल एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है। इसके बाद कोरोना वैक्सीन नहीं लेने वालों को कड़ी सजा का प्रावधान हो सकता है। ऐसे लोगों पर और भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related