छत्तीसगढ़: बाथरूम में कैमरा लगाकर युवतियों के बनाए अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में किराए के एक मकान के बाथरूम में हिडन कैमरा मिला है। यह कैमरा मकान मालिक के दामाद ने ही लगाया था। इस मकान में लगभग 8 से 10 युवतियां रहती हैं। मकान में केवल एक ही कॉमन बाथरूम है जिसका उपयोग सारी युवतियां करती थीं। बाथरूम में लगे इस कैमरे में युवतियों के कई अश्लील वीडियो बने। युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।
कांकेर शहर के जवाहर वार्ड में स्थित मकान में युगल किशोर कश्यप ने बाथरूम में साबुन रखने वाले रैक के नीचे हिडन कैमरा लगा रखा था। 3 नवंबर को इसी मकान में रहने वाली एक युवती जब नहाने के लिए गई तो उसने इस कैमरे को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी साथ में रहने वाली सभी युवतियों और मकान मालिक को दी। वीडियो लीक न हो जाए इस डर की वजह से युवतियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन, 17 दिनों के बाद युवतियां शुक्रवार की रात थाना पहुंची और FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
32 GB का लगा है मेमोरी कार्ड
बताया जा रहा है कि, बाथरूम में लगभग एक सप्ताह तक यह कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे में 32 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है। हालांकि इसमें कितने अश्लील वीडियो बने हैं ये जानकारी नहीं है। महिला कांस्टेबल की टीम रिकार्डिंग देखेगी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कुल 8 से 10 ब्लॉक हैं। ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता है। दो मंजिला ब्लॉक में ऊपर के कमरों में युवतियां रहती थीं। उसे गर्ल्स हॉस्टल की तरह किराए पर दिया जाता है। वहां एक ही बाथरूम है। इस बाथरूम का उपयोग आरोपी की पत्नी भी करती थी। आरोपी ने कैमरा ब्लैकमेलिंग या किस दूसरे उद्देश्य के लिए लगाया था फिलहाल पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।
PSC की कर रहा था तैयारी
आरोपी युगल किशोर कश्यप जिले के ही एक बैंक में नौकरी करता था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। युगल घर पर ही रहकर PSC की तैयारी कर रहा था। बाथरूम में लगाए कैमरे को इसने कहां से खरीदा था पुलिस इसकी पूछताछ भी कर रही है। कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि, कैमरे में बने वीडियो वायरल नहीं हुए हैं। लेकिन मामला गंभीर है, इसलिए बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related