Teacher Liquor Intoxication: नशे में धुत शिक्षक का उत्पात, स्कूल में बैठकर पहले पी शराब, ग्रामीणों ने चुपके से बना लिया वीडियो…..अब शिक्षा विभाग ने कही ये बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

फतेहपुर। (Teacher Liquor Intoxication) यूपी के फतेहपुर जिले में नशे में धुत एक शिक्षक उत्पात मचा रहा है. जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में बैठकर शराब पी. जिसका वीडियो कुछ ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दिए. इधर टीचर के इस हरकत से अभिभावक बेहद नाराज है. परिजनों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक (Teacher Liquor Intoxication) यह मामला फतेहपुर जिले के तहसील के विकास खंड विजयीपुर अन्तर्गत कुकरा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर का है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आरोप है कि मास्टर साहब ने तीन बोतल शराब पी और हम लोगों को गाली देकर एक कमरे में बंद कर दिया. बच्चों में इस घटना के बाद से डर का माहौल है. बच्चों का आरोप है कि मास्टर जी पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं.

हरकत में आया शिक्षा विभाग

(Teacher Liquor Intoxication) वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है और अधिकारीयों ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं. यह वायरल वीडियो 17 नवंबर 2021 का है. शिक्षा विभाग का कहना है कि टीचर की ऐसी हरकत से काफी निराशा हुई है. स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है.

आरोपी शिक्षक से पूछताछ जारी

बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की मामला संज्ञान में आया है इस मामले में एबीएसए को जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी शिक्षक से इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related