Dantewada: इंद्रावती नदी में डूबे NMDC के 2 कर्मचारी, एक की बॉडी रिकवर, दूसरे की खोजबीन जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा: (Dantewada) इंद्रावती नदी में डूबे 2 कर्मचारियों में से प्रदीप दत्ता की बॉडी को रिकवर कर लिया गया है. दूसरे की खोजबीन जारी है. बता दें कि किरंदुल NMDC के 8 कर्मचारी पिकनिक मनाने बारसूर के इंद्रावती नदी के सातधार के पास गए थे. (Dantewada) लगभग शाम 4 बजे प्रदीप दत्ता और संजय राय नहाने के लिए नदी के पानी में उतरे, लेकिन इसी बीच भंवर में फंसकर पानी में डूब गए.

(Dantewada) घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. देर रात होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन कोई बॉडी नहीं मिली. आज सुबह तड़के जब गोताखोरों ने दोबारा नदी में खोजबीन की तो प्रदीप दत्ता की बॉडी को रिकवर कर लिया गया. दूसरे की खोजबीन जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related