दिवाली का त्योहार सभी के लिए खास होता है. यह खुशियों और रोशनी भरा दिन है, जिसे देशभर के लोग मनाते हैं. लेकिन दिवाली भारत तक सीमित नहीं है. विदेशों में भी इसकी अलग रौनक रहती है. इसी रौनक को अब प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है.यूएस में अपने पति निक जोनस के साथ रह रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर में इस साल अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की. अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
दिवाली पार्टी में प्रियंका ने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के बनाए खूबसूरत लहंगे को पहना था. निक जोनस लाल कुर्ता-पायजामा और ब्लैक जैकेट पहने बेहद हैंडसम लग रहे थे. दोनों ने खूबसूरत वीडियो लेने के लिए पार्टी में स्टेज भी लगवाया था.
प्रियंका का घर रंगोली और मोमबत्तियों से सजा था. फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हमारे साथ लिये पहले घर में हमारी पहली दिवाली. ये हमेशा स्पेशल रहेगी. उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस दिन को खास मनाने में हमारी मदद की. उन सभी का शुक्रिया जो हमारे जश्न में शामिल हुए. बेस्ट पति और पार्टनर निक जोनस, तुम मेरे सच हुए सपने हो. आई लव यू
