यूपी कांग्रेस को झटका, दो और नेताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
मुजफ्फरनगर। समय के साथ अपने अस्तित्व को लगातार खोते जा रही कांग्रेस पार्टी का हाथ कमजोर हो गया है। ऐसे में कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार रैलियां और वादे कर बची-कुची पार्टी की साख को बचाने में जुटी हुई है। बीते दिन प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने इस ऐलान के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए चाल चली तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पार्टी को एक बड़ा झटका लग गया।

pankaj

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक, जो पूर्व सांसद और प्रियंका गांधी वाड्रा की सलाहकार समिति के सदस्य हैं, उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंकज मलिक ललितेश पती त्रिपाठी के बाद पार्टी छोड़ने वाले दूसरे उपाध्यक्ष हैं। पंकज मलिक एक पूर्व विधायक भी हैं। उन्होंने मीडिया को एक पत्र जारी किया, जो उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

harender
मुजफ्फरनगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने का फैसला नहीं किया है लेकिन सूत्रों ने बताया कि पिता-पुत्र समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ रहे हैं। यह बदलाव तब आया जब प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि कांग्रेस आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related