दुर्ग में भीषण हादसा, डोंगरगढ़ से लौट रही सफारी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, सीएम भुपेश ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

डोंगरगढ़ से लौट रही कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। उरला दामाद पारा के पास कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। 2 घायलों को रायपुर किया रेफर किया गया है। कार में 8 लोग सवार थे। सभी डोंगरगढ़ माता के दर्शन कर वापस रायपुर लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग में कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के उरला दामाद पारा के पास कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बता दें कि डोंगरगढ़ से रायपुर जाने वाली एक सफारी LX CG 13 UD 9900 जिनमें 8 लोग सफर कर रहे थे। सफर के दौरान अंडर ब्रिज उरला में गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी कंट्रोल से बाहर होकर ब्रिज के नीचे गिर गई। सफारी में कुल 8 लोग थे। गाड़ी ब्रिज में गिरने की वजह से 3 लोग की तत्काल मौत हो गई। बाकी 5 लोगो की स्थिति गंभीर देखी गई है। सभी को दुर्ग के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। 2 घायलों को रायपुर किया रेफर किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related